Logo
International Journal of
Yoga, Physiotherapy and Physical Education
ARCHIVES
VOL. 2, ISSUE 1 (2017)
विदर्भ के साॅफ्टबाॅल खिलाडीयों की शारीरिक दक्षता का राष्ट्रीय खेल प्रतिभा बैटरी के मूल्यो से तुलनात्मक अध्ययन
Authors
Chetan Dipak Mahadik, Dr. Suraj Yeotikar
Abstract
इस शोधकार्य का मुख्य उद्देश्य विदर्भ के साॅफ्टबाॅल खिलाडीयों की शारीरिक दक्षता का राष्ट्रीय खेल प्रतिभा बैटरी के मूल्यो से तुलना करना था। इस अध्ययन के गौण उद्देश्यः 1. साॅफ्टबाॅल खिलाडीयों के गती/स्पीड का भारतीय खेल प्राधीकरण के मानको के साथ तुलना करना, 2. विदर्भ के साॅफ्टबाॅल खिलाडीयों के विस्फोटक शक्ति का भारतीय खेल प्राधीकरण के मानको के साथ तुलना करना तथा 3. विदर्भ के साॅफ्टबाॅल खिलाडीयों के समन्वय योग्यता का भारतीय खेल प्राधीकरण के मानको के साथ तुलना करना था। इस अध्ययन हेतु शोधकर्ता द्वारा विद्यार्थियोंका चयन विदर्भ के 3 जिलों जैसे नागपूर, वर्धा तथा चंद्रपूर से किया गया। प्रस्तुत अध्ययन हेतु 150 साॅफ्टबाॅल खिलाडीयों का चयन किया गया। इस अध्ययन में शारीरिक दक्षता के घटकों से सम्बन्धित अग्रलिखीत मापन पद्धति का चयन किया गया। 1.स्पीड - 30 यार्ड डॅश, 2. पैर की विस्फोटक शक्ति - स्टैंडिंग ब्रान्ड जम्प तथा 3. समन्वय योग्यता - जिमनॅस्टिक संतुलन बीम टेस्ट का प्रयोग किया गया। इस अध्ययन में रेण्डम गु्रप डिजाईन किया गया तथा इस अध्ययन हेतु शारीरिक दक्षता के घटकों का मापन 30 यार्ड डॅश, स्टैंडिंग ब्रान्ड जम्प एवं जिमनॅस्टिक संतुलन बीम टेस्ट का प्रयोग किया गया। अध्ययन से प्राप्त आॅंकडों का सांख्यिकीय विश्लेषन करने से जो परिणाम समक्ष आएॅं उन परिणामों के आधारपर अग्रलिखीत निष्कर्ष समक्ष आए। अध्ययन मे प्राप्त परीणामों के आधारपर यह निष्कर्ष निकाला की, साॅफ्टबाॅल खिलाडीयों गती, गती संबंधित भारतीय खेल प्राधिकरण क्रीडा प्रतिभा मानक की तुलना में सार्थक रूप (P<0.05) से कम है,साॅफ्टबाॅल खिलाडीयों की विस्फोटक शक्ती, विस्फोटक शक्ती संबंधित भारतीय खेल प्राधिकरण क्रीडा प्रतिभा मानक की तुलना में सार्थक रूप (P<0.05) से कम है तथा साॅफ्टबाॅल खिलाडीयों की समन्वय क्षमता, समन्वय क्षमता संबंधित भारतीय खेल प्राधिकरण क्रीडा प्रतिभा मानक की तुलना में सार्थक रूप (P<0.05) से कम है।
Download
Pages:30-32
How to cite this article:
Chetan Dipak Mahadik, Dr. Suraj Yeotikar "विदर्भ के साॅफ्टबाॅल खिलाडीयों की शारीरिक दक्षता का राष्ट्रीय खेल प्रतिभा बैटरी के मूल्यो से तुलनात्मक अध्ययन". International Journal of Yoga, Physiotherapy and Physical Education, Vol 2, Issue 1, 2017, Pages 30-32
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.